जसरा ब्लॉक के बैजला में विकास का खुला पोल कीचड़ भरे रास्ते से लोग जाने को मजबूर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संपादक राजकुमार सरोज–प्रयागराज में इस समय भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से गरीबों को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, यहां जसरा ब्लॉक के बैजला गाँव में ग्राम प्रधान का भ्रष्टाचार सामने आ रहा है, ग्रामीणों में ग्राम प्रधान के प्रति भारी आक्रोश देखा जा रहा है, गाँव के लोग बोले कि हमारे यहां प्रधान जी विकास गाँव का नहीं किए और ना नाली बनवाए और ना ही गांव का सड़क इस वजह से हल्की बारिश हो जाती है तब पर भी मिट्टी का गिला हो जाता है जिसके कारण किचड़ हो जाती है, छोटे बच्चों को भी स्कूल जाते समय काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, कभी कभी तो बच्चे कीचड़ में गिर जाते हैं जिससे उनको चोट लग जाती है और उनका स्कूल ड्रेस भी गंदा हो जाता है, यह पूरा दृश्य मीडिया कर्मियों अपनी आँखों से देखा है अतः जसरा ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी तथा ब्लॉक प्रमुख से निवेदन है कि यहां पक्की नाली व सड़क का कार्य जल्द प्रारंभ करवाए जिससे ग्रामीणों का जीवन सुचारू रूप से चल सके।

Sangam Times 24
Author: Sangam Times 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail